फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher raped, also accused of pressure to change religion

शिक्षिका के साथ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी

Sat, 14 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped, also accused of pressure to change religion
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक शिक्षिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर शिक्षिका को बेहोश कर किया और दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। युवक ने शादी करने के लिए धर्म बदलने का दबाव भी बनाया। तहरीर आने पर पुलिस ने कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी आमिर खान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की युवती बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापिका है। चार मई को शिक्षिका स्कूल से एक यात्री वाहन से बरेली मोड़ तक पहुंची। वह घर आने के लिए ई-रिक्शे का इंतजार कर रही थी। तभी कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी आमिर खान अपनी बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी से आया। उसने शिक्षिका को देखकर गाड़ी रोकते हुए शहर तक छोड़ने की बात कही और गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने उसे नशा सुंघा दिया और बिजलीपुरा मोहल्ले के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच उसने वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसे होश आने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच आमिर खां, उसकी मां सायमा, भाई शाजिल, पिता खालिद खां ने धर्म बदलकर कर शादी करने का दबाव भी बनाया। उनकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर सनम बेगम के नाम से कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया। पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आमिर व उसके परिजन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। -सरवणन टी., सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed