{"_id":"6512b485b2c67086b40b89b6","slug":"teacher-molests-students-mother-in-shahjahanpur-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रों की मां पर खराब हुई नीयत, स्कूल ड्रेस के बहाने घर में घुसा, कर दी हद पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रों की मां पर खराब हुई नीयत, स्कूल ड्रेस के बहाने घर में घुसा, कर दी हद पार
Tue, 26 Sep 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 04:08 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक ने छात्रों की मां के साथ छेड़खानी कर दी। वह आधार कार्ड व पासबुक लेने के बहाने महिला के घर गया था। जैसे ही महिला कमरे में गई, पीछे से वह भी कमरे में घुस गया और शर्मनाक हरकत करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। उसने बताया कि 15 सितंबर को स्कूल के प्रधानाध्यापक सुमित पाठक उसके घर पहुंचा। उसने बच्चों के स्कूल ड्रेस के रुपये बैंक में आने की बात करते हुए आधार कार्ड व पासबुक की मांग की। महिला जैसे ही कमरे की ओर गई, प्रधाध्यापक भी पहुंच गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक कमरे में उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में डीजे दहला रहे कलेजा: दुकान की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, चटके कांच; दिल-दिमाग के लिए भी खतरा
विज्ञापन
Trending Videos
शोर-शाराबा होने पर महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी प्रधानाध्यापक जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।