फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tax chori in nagar nigam

नोटिस जारी होने के बाद भी बड़े बकायेदार नहीं जमा कर रहे टैक्स

Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
tax chori in nagar nigam
शाहजहांपुर। नगर निगम का टैक्स विभाग भगवान भरोसे चल रहा है। शहर के बड़े बकाएदारों को नगर निगम ने टैक्स जमा करने के लिए नोटिस देकर कुर्की की चेतावनी दी थी। मगर न तो नगर निगम ने इनसे टैक्स वसूला और न ही ये लोग टैक्स जमा करने नगर निगम पहुंचे।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर क्षेत्रफल के अनुसार हाउस टैक्स लगाया जा रहा है, लेकिन निगम अफसरों की अनदेखी से जिला अस्पताल और रोडवेज जैसी संस्थाओं पर ही करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। इसका भुगतान पिछले आठ-दस साल से नहीं किया गया है। नगर निगम ने भी इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया। पिछले दिनों नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बड़े बकायेदारों की लिस्ट निकलवाई। इसके मुताबिक 125 लोगों पर निगम के करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसमें जिला अस्पताल, उप्र परिवहन निगम, शहर के होटल और नर्सिंग होम शामिल हैं। करीब महीने भर पहले नगर निगम ने इन सभी को 15 दिन में टैक्स जमा करने के लिए नोटिस दिया और कुर्की की चेतावनी दी। मगर इसके बाद सब भूल गए। न तो इन संस्थानों ने टैक्स जमा किया और न ही निगम अफसरों ने कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन

गृह व जलकर के बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए थे। कई लोग भुगतान के लिए भी संपर्क कर रहे हैं। जिला अस्पताल की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। नर्सिंग होम संचालकों ने भी टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन अभी तक कोई धनराशि जमा नहीं की गई है। - आरती सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed