{"_id":"589dc6f94f1c1b865237bfcf","slug":"tax-by-bjp-broke-the-back-of-traders-kancl","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने टैक्स लगाकर तोड़ी व्यापारियों की कमर: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने टैक्स लगाकर तोड़ी व्यापारियों की कमर: कंछल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी हितों की दुहाई देने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और विभिन्न तरह के नए टैक्स लगाकर आम व्यापारी की कमर तोड़ दी है, इससे आम व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं। कंछल यहां सपा प्रत्याशी शरदवीर सिंह के समर्थन में छोटी गल्ला मंडी में व्यापारियों की बैठक में होल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता में आई तो व्यापारियों को और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि इस सरकार को सत्ता से रोकने के लिए व्यापारी सपा का साथ दें। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी सपा के साथ है और आने वाले समय में सपा प्रदेश में बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस मौके पर संतोष गुप्ता मिंटू, विजय मिश्रा गांधी, संजीव गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, नीटू गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन