{"_id":"6aa9a2cc78a84a56dc0eab1e","slug":"talent-showcased-at-kala-utsav-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184734-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में डॉ.सुदामा प्रसाद स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में नृत्य की प
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने संगीत गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला और स्थानीय शिल्प समेत विभिन्न विधाओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नाटक प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने प्रथम, रामदत्त पंचायत कॉलेज भावलखेड़ा ने द्वितीय और नेशनल गर्ल्स कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल शास्त्रीय नृत्य में सृष्टि प्रथम, एंजिल सिंह द्वितीय और विधि मिश्रा तृतीय रहीं।
समूह लोकनृत्य में डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज प्रथम, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज द्वितीय और आर्य महिला इंटर कॉलेज तृतीय रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस हरिवंश कुमार, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और प्रधानाचार्य राखी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजन प्रजापति, प्राची आर्या, डॉ. ब्रजेश कुमार, माधवी मिश्रा, सत्यपाल सिंह, रामाधार, सर्वेश कुमार, गौरव सक्सेना, विपिन श्रीवास्तव और चमन कश्यप का सहयोग रहा।