{"_id":"61ccb27ec8386d5e5e03ea1a","slug":"take-selfie-with-loved-ones-in-photo-frame-on-new-year-gift-mask-and-sanitizer-shahjahanpur-news-bly4709021137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो फ्रेम में अपनों संग लें सेल्फी, उपहार में दें मास्क और सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो फ्रेम में अपनों संग लें सेल्फी, उपहार में दें मास्क और सैनिटाइजर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पर नवबर्ष को लेकर सजावट के सामान से सजी दुकान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नाइट कर्फ्यू के चलते भले ही रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी, लेकिन एक जनवरी को पूरे दिन नए साल का जश्न मनाया जा सकेगा। अपने दोस्तों व परिचितों से मिलकर नववर्ष की बधाई दे सकेंगे। इसको ध्यान में रखकर बाजार में नववर्ष पर मित्रों और परिचितों को देने के लिए तरह-तरह के कार्ड और उपहार आए हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर भी उपहार स्वरूप दिए जा सकेंगे। घर पर ही पार्टी का माहौल बनाने के लिए स्टार बैलून, सेल्फी फोटो फ्रेम, झालरें आदि आए हैं। साथ ही फूलों की दुकानों पर गुलदस्ते (बुके) और आर्टिफिशियल फ्लावर सज गए हैं।
10 से लेकर एक हजार तक के ग्रीटिंग कार्ड
डिजिटल युग में ग्रीटिंग कार्ड देना-लेना लगभग बंद हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोग अपने जज्बातों को कार्ड के माध्यम से ही व्यक्त करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों के लिए बाजार में 10 से लेकर एक हजार रुपये तक के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध हैं। अपनों के साथ सेल्फी लेने के लिए फ्रेम क्वाइल 100 रुपये में मिल जाएगी। घर को सजाने के लिए स्टार बैलून और दीवार पर टंगने वाली विभिन्न चीजें अलग-अलग रेट में हैं। डायरी, पेन व नए साल के कैलेंडर की सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
प्रिंट करवा सकते हैं नाम और फोटो
नववर्ष पर स्पेशल उपहार देने के लिए नाम और फोटो भी प्रिंट हो रहे हैं। इसमें टी-शर्ट, कैप, कप आदि में नाम और फोटो प्रिंट करवाए जा रहे हैं। ये सभी 250 रुपये से लेकर दो हजार रुपये के बीच में प्रिंट हो रहे हैं।
नववर्ष पर ग्रीटिंग कार्ड के साथ ही उपहार, घर को सजाने का सामान और स्टेशनरी बाजार में आई है। सबसे ज्यादा मांग डायरी और नववर्ष के कलेंडर की रहती है। नए साल को लेकर बाजार में तरह-तरह के उत्पाद आ गए हैं। जिनकी खरीदारी भी शुरू हो गई है। - राजीव अरोड़ा, स्टेशनरी व गिफ्ट सेंटर संचालक