{"_id":"68b88088819746108e0ca55d","slug":"take-away-the-ashes-of-relatives-from-the-crematorium-by-september-18-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151872-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18 सितंबर तक श्मशान से उठा ले जाएं परिजनों की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18 सितंबर तक श्मशान से उठा ले जाएं परिजनों की अस्थियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पंजाबी महासभा की बैठक में बोलते पदाधिकारी। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की बैठक अध्यक्ष लाजपत राय बत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोगों से अपने-अपने परिजनों की अस्थियां 18 सितंबर तक उठा ले जाने की अपील की गई।
जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने एक स्कूल में आयोजित बैठक में बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी पंजाबी महासभा पितृपक्ष की अमावस्या पर 21 सितंबर को पांचाल घाट फर्रुखाबाद ले जाकर लावारिस अस्थियां विसर्जित करेगी। उन्होंने बताया कि लालपुल श्मशान गर्रा घाट, श्मशान पंचपीर में बड़ी संख्या में लावारिस अस्थियां रखी हुईं हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से अपने परिजनों को अस्थियां नहीं ला जा पाएं हैं वह 18 सितंबर तक अवश्य उठाकर ले जाएं, अन्यथा की स्थिति में महासभा उन्हें विसर्जित करा देगी। बैठक में रोमी आनंद, चंद्र प्रकाश गुलाटी, विजय तुली, सुरेंद्र सेठी, विनय चड्ढा, जगदीश गांधी, प्रेम नारंग, राजू मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। संवाद