{"_id":"644ad23d78e2e06c080c2864","slug":"take-a-block-of-three-hours-and-put-two-more-girders-on-the-atsalia-overbridge-shahjahanpur-news-c-4-1-138879-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन घंटे का ब्लॉक लेकर अटसलिया ओवरब्रिज पर रखे दो और गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन घंटे का ब्लॉक लेकर अटसलिया ओवरब्रिज पर रखे दो और गर्डर
Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
रोजा में अटसलिया रेलवे क्रासिंग पर रखा गया गर्डर। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच गेट नंबर 318 अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को तीन घंटे का ब्लॉक लेकर दो और गर्डर रखे गए। इस दौरान अप और डाउन लाइन की ट्रेनें रोकी गईं। इससे सबसे ज्यादा लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को 12.45 बजे से ब्लॉक शुरू होने के बाद गर्डर रखने का काम कराया गया। क्रेनों के माध्यम से भारी-भरकम गर्डर ओवरब्रिज के ऊपर रखे गए। इसके बाद गर्डर कसने का काम शुरू कर दिया गया। ब्लॉक के दौरान डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस को रोका गया। ब्लॉक खत्म होने के बाद इन गाड़ियों को चलाया जा सका।
परियोजना निदेशक इसरार शेख ने बताया कि एक तरफ चार गर्डर रखने का काम बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। अब दूसरी ओर शेष चार गर्डर रखने के लिए क्रेनों को उधर ले जाया जाएगा। इसके लिए पहले ही रास्ता तैयार कर लिया गया है। जल्द ही ब्लॉक लेकर ये गर्डर भी रख दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- --
जाम से मिलेगी निजात, सुगम होगा रास्ता
अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज शुरू होने के बाद लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। रास्ता भी सुगम हो जाएगा। माना जा रहा है कि सोमवार को फिर से ब्लॉक लेकर दो गर्डर रखे जाएंगे। इसके अगले चरण में बाकी दो गर्डर रखने के बाद काम पूर्ण हो जाएगा। लोग ओवरब्रिज से हथौड़ा होते हुए आसानी से निकल जाएंगे।