{"_id":"668dbb65bfc5c212530c4c84","slug":"tajij-procession-will-take-place-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122460-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगा ताजियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगा ताजियों का जुलूस
Wed, 10 Jul 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
दिलाजाक इमामबाड़े पर ताजियों के जुलूस के बारे में जानकारी लेती सीओ सिटी सौम्या पांडेय। स्रोत: स
शाहजहांपुर। मोहर्रम के माह का चांद दिखने के साथ ताजिये निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस को सकुशल निकालने के लिए पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया। पीस कमेटी की बैठक के साथ जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। ताजियों के जुलूस के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की याद में मोहर्रम पर जिले में कई जगहों पर ताजियों का जुलूस निकाला जाता है। डीएम-एसपी ने बैठकें कर पहले ही शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया। रविवार की रात मोहर्रम का चांद नजर आने के बाद पुलिस ने ताजियेदारी को लेकर खाका शुरू कर दिया।
शहर में जलालनगर बजरिया में बड़ा जुलूस निकलता है। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के साथ दिलाजाक इमामबाड़े पर जाकर जुलूस के आयोजकों से जानकारी ली। जुलूस के रूट के बारे में पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि जुलूस के रास्ते पर पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिक सक्रिय रहेगी। पीस कमेटी की बैठक में परंपरागत तरीके से जुलूस निकालने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
चांद का दीदार, सात मोहर्रम से शुरू होगी ताजियेदारी
-रविवार को मोहर्रम का चांद नजर आने के बाद सोमवार को पहली मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में फातिहाख्वानी के बाद लंगर बांटा गया। सात मोहर्रम से मान्यता के ताजिये घरों के बाहर दीदार के लिए रख दिए जाएंगे। जगह-जगह सबील लगाकर लंगर बांटा जाता है। दस मोहर्रम को नगर में ताजियों का जुलूस निकालकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शहर के बाद शाहबाजनगर में ताजिये दफन होंगे।