{"_id":"6ae8e15cde879f235f0c559d","slug":"tabrez-rana-shares-his-perspective-on-azam-khans-arrest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189049-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आजम खां की गिरफ्तारी पर बोले तबरेज राना- जुर्म यही है कि हम हैं खुदा वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आजम खां की गिरफ्तारी पर बोले तबरेज राना- जुर्म यही है कि हम हैं खुदा वाले
Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां की गिरफ्तारी को सरकार का जुल्म बताया। तबरेज राना ने एक शेर के जरिये सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
तबरेज राना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शायर मरहूम मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां को जेल के गेट से हिरासत में लिए जाने को सरकार का जुल्म करार दिया। उन्होंने शेर के जरिये अपनी बात रखी कि इनको हमारे सच से सदमे रहते हैं, यूं ही थोड़े हम पर मुकदमे रहते हैं। जुर्म यही है कि हम हैं खुदा वाले, वरना हमसे बड़े मुजरिम संसद में रहते हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार की रात यूथेरा पोएट्री की ओर से गांधी भवन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में शामिल होने आए तबरेज राना ने कहा कि हम खामोश होकर विरोध नहीं कर सकते, बगावत तो दूर की बात है। उन्होंने साहित्य पर मंडराते खतरे पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
तबरेज राना ने कहा कि मुशायरे गिनती के बचे हैं। उर्दू को सौतेला समझा जाता है। यह जुबान हमारे मुल्क की है। इसकी हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर कहा कि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। सोशल मीडिया से लोग जल्दी मशहूर हो जाते हैं, जबकि नुकसान के रूप में शायर का कलाम पुराना हो जाता है।
विज्ञापन
