{"_id":"62e823d47d4b9c6e527a8d41","slug":"symptoms-of-diphtheria-in-three-children-shahjahanpur-news-bly49321192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
खुटार में डोर टू डोर जाकर जांच करके दवाई वितरित करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : KHUTAR
शाहजहांपुर/खुटार। खुटार, मदनापुर और कलान में तीन बच्चों में डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में लक्षण सामने आने पर तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनका नाक और गले का सैंपल लेकर लखनऊ में जांच के लिए भेजने की तैयारी है। सीएमओ के निर्देश के बाद टीमों ने गांवों में जाकर टीकाकरण किया, साथ ही दवाओं का वितरण भी किया।
कलान के गांव वजीदपुर निवासी सुखरीत (6), मदनापुर के सुनौरा बहादुर निवासी शिवानी (6) और खुटार के पश्चिमी गढ़ी नारायनपुर तत्सव मिश्रा (7) में डिप्थीरिया के लक्षण सामने आए हैं। तत्सव मलिका गांव के रहने वाले हैं। बच्चों को बुखार आने और गले में खराश होने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए गए थे। डॉक्टरों को डिप्थीरिया के लक्षण लगने पर अधिकारियों को सूचना दी गई थी। अधिकारियों ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुलाकर भर्ती करा दिया। डिप्थीरिया के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण किया है। साथ ही बुखार और अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को दवा बांटी गई।
350 की जांच कर 32 लोगों का टीकाकरण किया
खुटार। नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी में एक सात वर्षीय बालक में गलाघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण पाए जाने पर सीएचसी के डॉक्टरों की टीम ने कई मोहल्लों में जांच करके टीकाकरण शुरू कर दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप वर्मां, डॉ. पुनीत रस्तोगी, बीपीएम नुरुल, बीसीपीएम गीता जायसी, राजविंदर कौर, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर गौरव कुमार, मुख्तयार अली, नीलम साहू आदि ने बालक के घर पहुंचकर जानकारी की। टीम ने नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी, बजरिया, नरायनपुर में भ्रमण करते हुए 350 लोगों की जांच की। इस दौरान 32 लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
गांवों में चार से पांच दिन रुकेंगी टीमें
डिप्थीरिया के संभावित मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों की ओर रुख किया है। संबंधित गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी बच्चों की जांच की गई, साथ ही दवाएं बांटी गई। नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बच्चों में लक्षण मिले हैं। उन्हें डिप्थीरिया के टीके लग चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पांच दिन कैंप लगाकर जांच करेंगी, जिससे सभी का समुचित इलाज हो सकें।
-डिप्थीरिया जैसे लक्षण वाले बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद डिप्थीरिया की पुष्टि होगी। -डॉ. पीके वर्मा, सीएमओ