फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swimming pool and athletics track will be built in the sports stadium

Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पूल व एथलेटिक्स ट्रैक

Tue, 17 Dec 2024 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool and athletics track will be built in the sports stadium
शाहजहांपुर। तैराकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही स्वीमिंग पूल व एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण शुरू होने वाला है। इसके लिए धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 300 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए रोजाना पहुंचते हैं, लेकिन अभी यहां सुविधाएं नहीं है। इसको लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने प्रस्ताव बनाकर पूर्व में शासन को भेजा था। पिछले दिनों जिसे स्वीकृति मिल गई थी। स्टेडियम के लिए 18 करोड़ 26 लाख 23 हजार की धनराशि स्वीकृत कर प्रथम किस्त के रूप में 4.5 करोड़ रुपये शासन ने जारी किए थे। इस राशि से स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ, वॉलीबाल, सिंथेटिक ट्रैक, मेटिंग समेत कबड्डी का मैदान तैयार होगा। साथ ही भवन, संपर्क मार्ग, शौचालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

अब 15 करोड़ 96 लाख 57 हजार की धनराशि से स्टेडियम में 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक और स्वीमिंग पूल का निर्माण होगा। इसके लिए पहली किस्त सात करोड़ 98 लाख 28 हजार रुपये प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सिडको को मिला है कार्य का जिम्मा
एथलेटिक्स ट्रैक व स्वीमिंग पूल के निर्माण का काम कार्यदायी संस्था सिडको को सौंपा गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने इस माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात कही है। करीब दो माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्तमान में स्वीमिंग पूल न होने से खिलाड़ियों को तैराकी सीखने और प्रतियोगिताओं में चयन के लिए ट्रायल देने के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed