फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweets and gifts distributed to police pensioners

Shahjahanpur News: पुलिस पेंशनरों को बांटी मिठाई और उपहार

Sun, 19 Oct 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sweets and gifts distributed to police pensioners
पेंशनर को उपहार भेंट करतीं तिलहर सीओ ज्योति यादव। स्रोत : पुलिस
शाहजहांपुर। थाना कटरा पुलिस की ओर से क्षेत्र में रहने वाले पुलिस पेंशनरों को धनतेरस एवं दीपावली के उपलक्ष्य में मिष्ठान और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त पेंशनरों के प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र के पुलिस पेंशनरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में तिलहर सीओ ज्योति यादव, सीओ ट्रेनी आकृति पटेल ने पुलिस पेंशनरों को मिष्ठान व उपहार भेंटकर शुभकामनाएं दीं। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि पुलिस विभाग अपने पूर्व कर्मियों के अमूल्य योगदान को सदा स्मरण रखता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विभागीय एकता, आत्मीयता एवं सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed