{"_id":"67a9026649ef24115e07b062","slug":"swachh-survekshan-claims-of-brightening-the-city-failed-heaps-of-garbage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-137423-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण : नगर को चमकाने के दावे फेल...लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण : नगर को चमकाने के दावे फेल...लगे कूड़े के ढेर
Mon, 10 Feb 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला खिरनीबाग में बिस्मिल पार्क के किनारे पड़े कूड़े के पास से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को उच्चतम रैंक दिलाने के लिए कवायद परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी शहर को चमकाने का दावा कर रहे हैं, पर सच्चाई इसके विपरीत है। शहर की गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
रविवार को शहर की पड़ताल की गई, जिसमें सामने आया कि बाजार में कूड़ेदान तक नहीं लगे हैं। किसी भी कॉलोनी में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम नहीं है, जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए माह के अंत में तीसरे या चौथे सप्ताह में केंद्रीय टीम के आने की संभावना है। आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से शहर की रैकिंग प्रभावित होने की आशंका है।
-- -- -
कंपोस्टर पर लगा ताला
-शहर में फायर ब्रिगेड के पास लाखों रुपये की कीमत से बने कंपोस्टर में ताला लगा रहता है। यहां पर सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने के लिए कंपोस्टर लगाया गया है। नियम है कि सूखा और गीला कूड़ा डालने के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगे होने चाहिए। बाजार में कहीं भी सूखा और गीला कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान नहीं लगे हैं। दुकानदार सड़कों किनारे कूड़ा फेंकते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
बहादुरगंज और चौक मंडी के पास नहीं बने कंपोस्टर
-बहादुरगंज और चौक मंडी में सब्जी की बिक्री होती है। यहां पर गीला और सूखा कूड़ा डालने के लिए कोई कूड़ादान नहीं लगे हैं। व्यापारी सड़क के किनारे कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इसकी वजह से बाजार की सड़कों पर गंदगी फैली रहती है।
-- -- --
कॉलोनियों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था
- नगर में कई प्राइवेट कॉलोनियाें में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम नहीं हैं। कॉलोनियों का कूड़ा उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। जबकि नगर निगम की ओर से कॉलोनियों से कूड़ा उठाने के लिए चार्ज निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कॉलोनियों में इसका पालन नहीं किया जाता है।
-- -- -
-शहर को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबधितों को निर्देश दिए गए है कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त