फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicious death of pregnant married woman

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 11 Jun 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of pregnant married woman
शाहजहांपुर। शुक्रवार सुबह मिर्जापुर के गांव सादिकपुर में विजय सिंह की पत्नी अंजली (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के ताऊ संतोष सिंह निवासी ग्राम नगरिया, थाना मझिला, हरदोई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विवाहिता के ताऊ ने बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो जाने के बाद उसने भतीजी अंजली की शादी तीन साल पहले विजय से की थी। उसकी दूसरी भतीजी ज्योति भी सादिकपुर गांव में ही ब्याही है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ज्योति ने सूचना दी कि अंजली की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वह अंजली की मां सुनीता को लेकर सादिकपुर आया। यहां पर अंजली का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। कलान तहसीलदार दुर्गेश यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed