{"_id":"68643af0478bc5756e0f5652","slug":"surplus-263-teachers-transferred-to-council-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147119-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में सरप्लस 263 शिक्षक-शिक्षिकाओं का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में सरप्लस 263 शिक्षक-शिक्षिकाओं का तबादला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयाें में सरप्लस 263 शिक्षकों-शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया गया है। परिषद ने सूची जारी कर चुने गए विकल्प वाले स्कूल में तैनाती के निर्देश दिए हैं। पत्र आने के बाद शिक्षक तैनाती वाले स्कूलों से कार्यमुक्त होने लगे हैं।
विद्यार्थी अनुपात को ठीक करने के लिए शिक्षिक-शिक्षिकाओं के तबादले की प्रक्रिया को गत दिनों शुरू किया गया था। परिषद ने ऐसे स्कूलों की सूची जारी की, जिसमें विद्यार्थी नामांकन के मानक से ज्यादा शिक्षक तैनात थे। इसके साथ ही पोर्टल पर रिक्त पदों वाले स्कूलों की सूची जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन के निर्देश दिए गए थे।
जनपद के 347 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पोर्टल पर स्कूल का विकल्प चुनते हुए आवेदन किए थे। उनकी फाइलाें को जमा कराने के लिए रविवार को बीएसए कार्यालय खोला गया। फाइलों की जांच में 14 फार्म रद्द कर दिए गए। इसमें जन्मतिथि व तैनाती तिथि में अंतर था। पड़ताल के बाद रद्द की गई फाइलों समेत 347 शिक्षिक-शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर लॉक किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को परिषद ने तबादले में चिह्नित होने वाले 263 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची को जारी कर दिया। शेष की फाइलों को परिषद को निर्णय लेना है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्राप्त सूची के आधार पर तबादले किए गए हैं।
--
इन ब्लॉकों में हुआ तबादला
-बंडा में 22, भावलखेड़ा में 14, ददरौल में 12, जैतीपुर में छह, जलालाबाद में 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं का तबादला किया गया। इनके अलावा अन्य ब्लॉकों से भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प वाले स्कूल में तैनाती के लिए निर्देश दिए गए हैं।