फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surge in Commercial Cylinder Prices... Business Owners Troubled

Shahjahanpur News: वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत में उछाल... कारोबारी परेशान

Sat, 02 May 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Surge in Commercial Cylinder Prices... Business Owners Troubled
सदर बाजार ​स्थित एक होटल पर व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : महदेईया गांव में चूल्हे पर भोजन बनाती महिला।
शाहजहांपुर। वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि होने से महंगाई बढ़ने की आशंका से कारोबारी परेशान हैं। खासतौर पर खाने-पीने के व्यापार से जुड़े कारोबारी दाम बढ़ने से घाटा होने से चिंता में हैं। सहालग में पहले से तय ठेका ले चुके लोगों को घाटा उठाना पड़ेगा। वहीं, स्ट्रीट वेंडर ग्राहकों की संख्या घटने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1108 वाणिज्यिक सिलिंडर कनेक्शन हैं। वर्तमान में सहालग को देखते हुए प्रतिदिन 250 से 300 सिलिंडर की मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। सिलिंडर महंगा होने से कारोबारियों को झटका लगा है। इससे होटल, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड वेंडरों की हिम्मत टूटती नजर आ रही है।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ने की आशंका से कारोबारी घबराए हुए हैं। वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों के दाम बढ़ाए जाने के अलावा पांच किलोग्राम के एफटीएल (मुक्त व्यापार एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में भी वृद्धि का फैसला किया गया है। इसके तहत कीमतें तत्काल प्रभाव से 261 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन लोगों को भी दिक्कत होगी जो बाहर रहकर काम करते हैं और बगैर कनेक्शन के छोटे सिलिंडर से अपना काम चलाते हैं। वहीं, अपेक्षाकृत काफी सस्ते पड़ने वाले घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल के इजाफे की आशंका है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घरेलू सिलिंडर का अगर कोई व्यावसायिक इस्तेमाल करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
--
पीएनजी कनेक्शन पर दिया जा रहा जोर
रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है। वर्तमान में जनपद में 3000 पीएनजी कनेक्शनधारक हैं। 5000 से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हो गए हैं। जहां से पीएनजी लाइन गुजरी है, वहां के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।
--
लोगों से बातचीत
सहालग में काफी बुकिंग हो चुकी हैं। जो पार्टियां बुक हो गई हैं, अब उनका काम निपटाना पड़ेगा। खाने की प्लेट के भाव में इजाफा होने की संभावना है।
- सिद्धार्थ रस्तोगी, होटल व्यवसायी
--
वाणिज्यिक सिलिंडर का भाव बढ़ाने पर दुकानदारी प्रभावित होगी और लागत भी नहीं निकल पाएगी। इस स्थिति में कामधंधा बंद करने की नौबत आ गई है।
- तुषार गुप्ता, रेस्तरां कारोबारी
------
चाट-टिक्की का ठेला लगाते हैं। गैस के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों की इसमें कमर टूट जाएगी। सड़क पर भट्ठी का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते।
- सुनील कुमार, स्ट्रीट वेंडर
--
पहले वाणिज्यिक सिलिंडर के भाव बढ़ने पर 10 रुपये की चाय को 12 रुपये में कर दिया था। अब अगर इससे ज्यादा दाम बढ़ाते हैं तो बिक्री प्रभावित हो जाएगी।
- शंभुनाथ, चाय विक्रेता
--
नमकीन के भाव बढ़ाने पर दुकानदारी प्रभावित होगी। सिलिंडर महंगा खरीदने पर लागत निकालना मुश्किल होगा। वाणिज्यिक सिलिंडर का दाम थोड़ा कम करें।
- सुबोध रावत, नमकीन विक्रेता
--
वाणिज्यिक सिलिंडर महंगा होने से उद्योगों के सामने संकट आएगा। इससे फैक्टरियों का चलना दूभर हो जाएगा। छोटी इकाइयां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।
-नवनीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष-लघु उद्योग भारती
--
वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से औद्योगिक इकाइयों पर काफी फर्क पड़ेगा। उत्पादों को तैयार करने में लागत बढ़ जाएगी। इससे बाजार में महंगाई की मार होगी।
-गुरजीत सिंह मोगा, मंडलीय चेयरमैन-आईआईए

--
अब वाणिज्यिक सिलिंडर 3154 रुपये का हो गया है। वर्तमान में जनपद में रोजाना 250 से 300 सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भी लगभग इतना ही वितरण हुआ। पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

सदर बाजार स्थित एक होटल पर व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग करता कर्मचारी। संवाद

सदर बाजार स्थित एक होटल पर व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग करता कर्मचारी। संवाद- फोटो : महदेईया गांव में चूल्हे पर भोजन बनाती महिला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed