फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surendra died from a severe head injury; one accused arrested.

Shahjahanpur News: सिर में गंभीर चोट से हुई थी सुरेंद्र की मौत, पकड़ा गया एक हत्यारोपी

Sat, 15 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Surendra died from a severe head injury; one accused arrested.
सुरेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते सीओ तिलहर। संवाद - फोटो : Archive
तिलहर। सहवेगपुर गांव में अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने पर हुई सुरेंद्र वर्मा की हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सिर पर लाठी-डंडों से किए गए तीन-चार गंभीर वार मौत का कारण बने। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने उसके भाई सोनपाल की तहरीर पर प्रधान अवंती के पति सुरेंद्र, सुखदेव, वासुदेव, सतीश, अमित, दिलीप, वीपी और गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोनपाल का आरोप है कि प्रधान का पति अपनी महिला रिश्तेदार से अवैध शराब बनवाकर उसकी बिक्री करवाता है।
विज्ञापन

सुरेंद्र इसका विरोध करता था। इसी को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात रही। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने नगरिया चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--अर्थी उठी तो बिलख पड़े परिजन
सुरेंद्र की पत्नी अंजू शव से लिपटकर बिलखती रहीं। वह कहती रही कि हमें छोड़कर कहां जा रहे हो, इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा। पिता की अर्थी उठती देख बेटे नैतिक और अनमोल भी चीख पड़े। भाई सोनपाल ने कहा कि सुरेंद्र लक्ष्मण जैसा भाई था। परिजनों ने अधिकारियों से आर्थिक मदद की भी मांग की। दोपहर करीब दो बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे नैतिक ने मुखाग्नि दी।

सुरेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते सीओ तिलहर। संवाद

सुरेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते सीओ तिलहर। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed