फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Supply started in five villages after 78 hours, controversy over installation of poles

Shahjahanpur News: 78 घंटे बाद पांच गांवों की आपूर्ति शुरू, खंभे लगाने को लेकर विवाद

Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Supply started in five villages after 78 hours, controversy over installation of poles
रोजा। गांव रौसरकोठी में रोजा चीनी मिल के कर्मचारी सुभाष गौतम (35 वर्ष) की करंट लगने से मौत के बाद से ठप बिजली आपूर्ति 78 घंटे के बाद शुरू करा दी गई। बिजली आने से पांच गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान खंभे लगाने को लेकर ग्रामीणों से अधिकारी-कर्मचारियों की नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे नल की सरिया निकलते समय हाईटेंशन लाइन में छू जाने से सुभाष की मौत हो गई थी। इसके बाद दोपहर से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया था। रविवार और सोमवार को बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पहुंचे विद्युत कर्मचारियों से मृतक के परिजनों से नोकझोंक हो गई। पूर्व शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद भी मृतक के परिजन नहीं माने। सोमवार को संजय मिश्रा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर हाईटेंशन लाइन को रौसर कोठी स्थित बंगला नंबर आठ से सीधे दनियापुर से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीओ हीरालाल गुप्ता ने जेई शिवशरण के साथ काम शुरू कर दिया। रात लगभग दो बजे तक काम चला। मंगलवार सुबह आठ बजे से पुनः लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया, जिसके बाद मंगलवार शाम सात बजे से गांव चौढे़रा, दनियापुर, रौसरकोठी, परमाली, रौसर आदि गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed