{"_id":"6a3532e91a94bbb90701a22d","slug":"super-giants-defeated-kings-xi-by-four-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176642-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुपर जॉयंट्स ने किंग्स इलेवन को चार विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुपर जॉयंट्स ने किंग्स इलेवन को चार विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित क्रिकेट की प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार की शाम निगोही सुपर जॉयंट्स और किंग्स इलेवन के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में सुपर जाॅयंट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन को चार विकेट से करारी शिकस्त दी। सर्वेश की घातक गेंदबाजी और अजीम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सुपर जाइंट्स ने यह मुकाबला अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में टीमें नौ-नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं। अधिकतम दस ओवर निर्धारित हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन टीम 6.2 ओवर में महज 61 रनों पर ऑलआउट हो गई। सुपर जायंट्स की तरफ से सर्वेश ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए। सुधीर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक रन देकर एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर जायंट्स की टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 63 रन बना लिए। विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज अजीम ने महज 12 गेंदों में 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर जीत की राह आसान की। फरदीन ने सात गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि सुधीर सात रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन की ओर से रवि और अनिल ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। आयोजकों ने 26 रन पर तीन विकेट लेने के लिए सर्वेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।