{"_id":"6a480f8767e542caa10bec88","slug":"sunshine-after-rain-increases-sultry-heat-mercury-jumps-42-degrees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177962-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, 4.2 डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, 4.2 डिग्री उछला पारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के बाद शुक्रवार को बादलों की ओट में छिपे सूरज ने झांकना शुरू किया तो धूप के प्रभाव से उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम 4.2 डिग्री बढ़कर 35.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे पहले, रात में बारिश के बावजूद बादल छाए रहने के कारण पैदा हुई उमस से न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री वृद्धि के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर बाद वायुदाब में गिरावट से शनिवार को सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बढ़ गई।
देर रात से सुबह सूर्योदय से पहले तक बारिश की हल्की फुहार गिरने से मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान पुरवाई भी 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। हवा में आर्द्रता बढ़ कर 86 प्रतिशत हो जाने से हवा में घुली नमी राहत पहुंचाती रही, लेकिन जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी, नम हवा उमस में बदलकर जनजीवन को बेहाल करने लगी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद से वायुदाब में कमी आ गई और बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 13 मिलीबार कम हो गया। उन्होंने बताया कि इसी वजह से पुरवाई की गति धीमी पड़ने के साथ उमस ज्यादा महसूस हो रही है। उनका कहना है कि रात में भी वायुदाब में कमी बनी रहने की दशा में शनिवार को सुबह से आसमान बादलों से ढका रहेगा और बारिश होने की संभावना बढ़ जाएगी।