फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sunday was the hottest day of the season, mercury crossed 40

Shahjahanpur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 40 के पार

Mon, 06 May 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day of the season, mercury crossed 40
गर्मी से राहत के लिए अजीजगंज डैम में नहाते युवा। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान मई के पहले सप्ताह में चरम पर पहुंच गया है। पारा 40 डिग्री पार कर गया है। गर्म हवा झुलसा रहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रात में आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सीजन में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार रात में आंधी-तूफान आ सकता है। सात मई को बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हीटस्ट्रोक का बढ़ा खतरा
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.एमएल अग्रवाल ने बताया कि तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा गया है। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक आने का लक्षण है कि एकदम पसीना आना बंद हो जाएगा, घबराहट होने लगेगी और चक्कर आने लगेंगे। ऐसा होने पर तुरंत किसी छायादार स्थान या पेड़ के नीचे बैठ जाएं। तत्काल ही नजदीक के अस्पताल पहुंचे। हीट स्ट्रोक से मरीज की जान भी जा सकती है।
इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। जो कि बहुत ही हानिकारक है। इससे डायरिया आदि की चपेट में आ सकते हैं।

--------
गर्मी से करें बचाव
- पानी व तरल पदार्थों को सेवन अधिक करें।
- जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। शरीर को ढक लें या छाता लगा लें।
- तली और मसालेदार चीजों के सेवन से बचें।
- तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी का सेवन करें।
--------
फसलों की करते रहें सिंचाई
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में उर्द, मूंग, मक्का, गन्ना, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज और सीजन में होने वाली सब्जियों में तेज धूप और तापमान से सूखने का खतरा रहता है। इस मौसम में समय-समय पर सिंचाई करते रहें। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल के उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed