{"_id":"42e6774e0bca3e25d564162f3765a58e","slug":"sunday-s-high-voltage-drama-teachers-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को दिखा शिक्षकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को दिखा शिक्षकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे को स्कूल तो बंद थे, लेकिन परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का हाईवोल्टेज ड्रामा दोपहर तक चलता रहा। प्राइमरी स्कूलों में प्रमोशन के लिए प्रत्यावेदन करने वाले शिक्षकों ने पहले तो बीएसए दफ्तर के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। एडीएम (प्रशासन) ने कलक्ट्रेट में शिक्षकों के शिष्टमंडल से मिलकर वार्ता की और सोमवार को कमेटी की बैठक करके मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर में शिक्षकों का धरना समाप्त हुआ।
शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे तक बीएसए दफ्तर का घेराव करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने इन लोगों को समझाकर घर भेज दिया था, तब आश्वासन दिया गया था कि रविवार को 10 बजे मामले का निर्णय हो जाएगा। रविवार को सुबह से ही शिक्षकों का जमावड़ा होना शुरू हो गया। सवा दस बजे के करीब शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। बाद में पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह और महामंत्री देवेश वाजपेयी ने सभी को कलक्ट्रेट चलने को कहा। इस पर शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में दरी बिछाकर धरना और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। तब एडीएम प्रशासन ने वार्ता करने के लिए बुलाया।
जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ मुनीश मिश्रा, सरताज अली, नफीस खां, सिकंदर अली, यशपाल, केके सिंह आदि शिक्षक पहुंचे और शिक्षकों का पक्ष रखा। एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने डायट प्राचार्य और बीएसए से बातचीत करने के साथ ही शिक्षक नियमावली को भी चेक किया। करीब एक घंटे तक चली लंबी वार्ता के बाद तय हुआ कि सोमवार को ददरौल स्थित डायट में कमेटी की बैठक कराकर इस मामले का निस्तारण किया जाएगा और सभी शिक्षक सोमवार को आएंगे। इसके बाद शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान राजकुमार तिवारी, सौरभ गुप्ता, इमरान सईद खां, अभिषेक दीक्षित, आफताब, मानवेंद्र वर्मा, आदेश सिंह, अरविंद सिंह, तौकीर, गुलाम ख्वाजा, फरहान, डॉ. अंजुम सलीम, डॉ. इरम खां, शाहिस्ता परवीन, इसरा अदान, रुचि गुप्ता, विनोद सिंह, अरविंद त्रिपाठी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलीम, अफजाल, मुकेश कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
बकरीद पर अतिरिक्त अवकाश की मांग
शाहजहांपुर। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीएम को ज्ञापन दिया गया, जिसमें ईद-उल-अजहा पर एक दिन के अतिरिक्त अवकाश की मांग की गई। जिला संयोजक अनीस अहमद, शमशाद, कमरूद्दीन, सबूर अहमद, अजय अली, मोहम्मद जमाल, शहजाद हुसैन, मोहम्मद नईम आदि ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी का कार्यक्रम तीन दिन चलता है इसलिए एक दिन का अतिरिक्त अवकाश स्वीकृत किया जाए।