फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Summer camps will also be organized in UP Board schools

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के विद्यालयों में भी लगेंगे समर कैंप

Thu, 18 Apr 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will also be organized in UP Board schools
शाहजहांपुर। नई शिक्षा नीति के तहत यूपी बोर्ड ने विद्यालयों में समर कैंप आयोजित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत गर्मी की छुट्टियों में हिंदी माध्यम के विद्यार्थी भी कुछ रोचक और नई चीजों को सीख सकेंगे।
विज्ञापन


छुट्टियों में बच्चे अक्सर अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताने लगते हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की ओर से हर साल गर्मी की छुट्टियों में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप के आयोजन किए जाते हैं। इससे बच्चे न सिर्फ मोबाइल फोन से दूर रहकर अपना ज्यादातर समय खेल, योग और अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर बिताते हैं। वहीं, अलग-अलग खेलों के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और ध्यान से उनका शारीरिक विकास भी होता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्हें नैतिक मूल्य, अच्छा व्यवहार करना और बड़ों की इज्जत करना भी सिखाया जाता है। बच्चों को जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें प्रकृति से भी जोड़ा जाता है। पुराने सामान को रिसाइकिल कर कुछ नई उपयोगी वस्तुएं बनानी भी सिखाई जाती हैं। सभी गतिविधियों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चे गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले यह सभी स्किल सीख जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जारी आदेश का अनुपालन करवाया जाएगा। यह एक अच्छी गतिविधि होगी, जिसमें बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकेंगे और उनमें टीम भावना जाग्रत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed