फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suggestions sought from public representatives and political party officials

Shahjahanpur News: जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी से मांगे गए सुझाव

Thu, 19 Sep 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from public representatives and political party officials
शाहजहांपुर। मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी से सुझाव मांगे। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर किया जाना है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वार मतदेय स्थलों को रनिंग सीरियल नंबर जाएगा। मतदेय स्थलों की नई सूची में कोई भी सहायक मतदेय स्थल नहीं रखा जाएगा। संभाजन की कार्रवाई के दौरान कई मतदेय स्थलों के नामों को वर्तमान शुद्धतम नाम से अंकित किया गया है। संभाजन से पहले और बाद में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1792, संभाजन पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 2481, संभाजन उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 2492, बड़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या 11, भवन परिवर्तन, आठ एवं अधिक मतदाता होने के कारण समायोजित मतदेय स्थलों की संख्या 13 है। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारी से कहा कि यदि विशेष संक्षिप्त पनरीक्षण 2025 के संबध में कोई दावे-आपत्तियां 29 अक्तूबर से 18 नवंबर तक लिखित रूप में संंबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। दावे-आपत्तियां/सुझाव प्राप्त होते हैं तो संबंधितत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा समुचित जांच के बाद एवं आयोग के मापदंडों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधन प्रस्ताव जोड़े अथवा घटाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed