फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suger mill workers will no more attech with bjp

चीनी मिल के पूर्वकर्मियों ने भाजपा से पल्ला झाड़ा

Thu, 12 Feb 2015 07:47 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Thu, 12 Feb 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
suger mill workers will no more attech with bjp
 वेतन समेत बकाया देयकों की मांग को लेकर चार अगस्त 14 से क्रमिक अनशन कर रहे सहकारी चीनी मिल के पूर्वकर्मियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा से पल्ला झाड़कर सपा का दामन थाम लिया। मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व सांसद और विधायक शकुंतला देवी ने पूर्वकर्मियों से वार्ता कर बकाया देयकों का भुगतान जल्द कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल कुछ वर्ष पहले बंद हो गई थी। मिल बंद होने के बाद बीआरएस की घोषणा कर दी गई, लेकिन उनके बैठकीय भत्ता, 16 माह के वेतन, पीएफ समेत कई देयकों का भुगतान नहीं किया गया। तमाम बार मांग किए जाने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में मिल को फिर से शुरू किया गया, लेकिन किसी भी कर्मचारी को काम पर नहीं लेकर आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कराया जा रहा है। मिल चलने के बाद भी बीआरएस ले चुके कर्मचारियों का बकाया नहीं दिया गया। बकाया भुगतान की मांग को लेकर पूर्व कर्मचारी भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुदर्शन पासी के नेतृत्व में छह माह से अधिक समय से क्रमिक अनशन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के समर्थन से चल रहे अनशन से लाभ नहीं होते देख कर्मचारियों ने सपा का दामन थामा। जिस पर बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद और विधायक अनशन स्थल पर पहुंचे। यहां पूर्वकर्मियों ने भाजपा का आंदोलन से कोई नाता नहीं होने और सपा का समर्थन करने का पत्र उन्हें सौंपा। विधायक और पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पूर्वकर्मियों के बकाया देयकों का जल्द भुगतान कराया जाएगा। वार्ता के दौरान संजीव त्रिपाठी, रजी अहमद, शिवसरन, शफीउल्ला, वकाउल्ला, रामनरेश, साबिर अली, रविंद्र सिंह, मोहम्मद शेर खां, नबी शेर, जाकिर खां, रविंद्र वाजपेयी, शमसुल हसन, शमसेर, उमर खां, अशफाक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed