फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sugarcane syrvey start from one june

नए पेराई सत्र को एक मई से होगा गन्ना का जीपीएस सर्वे

Sat, 25 Apr 2020 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
sugarcane syrvey start from one june
शाहजहांपुर। गन्ना पेराई सत्र 2020-21 के लिए जिले में एक मई से 30 जून तक 95 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे किया जाएगा। 15 मई को समाप्त हो रहे चालू पेराई सत्र की तुलना में यह रकबा करीब तीन हजार हेक्टेयर ज्यादा होगा। इसको लेकर गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने गन्ना सर्वे नीति भी घोषित कर दी है। गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीपीएस सर्वे के लिए जिले को चार जोन में बांटा जा रहा है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय पर्यवेक्षकों से इसका सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष जिले की पांचों चीनी मिलों के क्षेत्र में 92,164 हेक्टेयर में गन्ना बुआई की गई थी। उस वक्त भी जीपीएस से सर्वे कराया गया, लेकिन फिर भी तमाम गड़बड़ियां सामने आईं। इस बार ऐसी खामियां रोकने के लिए सर्वे नीति में कई प्रावधान किए गए है। अब गन्ना विभाग और चीनी मिलों के कर्मचारी संयुक्त रूप से सर्वे टीमों में शामिल होंगे। साथ ही गन्ना विकास विभाग और चीनी उद्योग से जुड़े अधिकारियों की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गन्ना रकबा इसकी जांच भी करेंगी। सर्वे की शुरुआत से पूर्व चीनी मिल स्तर पर बैठक कर संबंधित मिल के गन्ना प्रबंधक एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। जोन स्तर पर राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और ब्लॉक स्तर पर सहकारी गन्ना समिति के सचिव अथवा गन्ना विकास निरीक्षक सर्वे प्रभारी बनाए जाएंगे। जहां सर्वे होगा, उस क्षेत्र के किसानों को तीन दिन पहले मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सर्किल प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर बता दिया जाएगा। सर्वे वाले दिन ही उसका ब्योरा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार गन्ना पेड़ी का रकबा तीन-चार फीसदी बढ़ने का अनुमान है। सर्वे में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों की टीम बनेगी। इसमें सहायक चीनी आयुक्त, चीनी मिलों के महाप्रबंधक, मुख्य रसायनविद्, खांडसारी निरीक्षक आदि शामिल रहेंगे। टीमों का गठन मिलों मेें कर्मचारियों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed