फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugar mill employee dies under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: चीनी मिल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 06 Mar 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill employee dies under suspicious circumstances
अजीत कुमार सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। चिनौर गांव निवासी चीनी मिल कर्मचारी अजीत कुमार सिंह (53 वर्ष) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने अज्ञात पर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि अजीत मकसूदापुर चीनी मिल में कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी विनीता, बेटी और बेटे के साथ रहते थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार रात मकान की दूसरी मंंजिल पर कमरे में खिड़की से अजीत कुमार सिंह को फंदे से लटका देख उनकी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस में दिल्ली से लौटे मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। कभी अवसाद की बात भी नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ड्यूटी भी की थी। वहीं, इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी कह रही थी किसी ने तंत्र-मंत्र करा दिया है, जिस कारण पति ने यह कदम उठाया। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed