{"_id":"6980e0158333c5ed7403cf85","slug":"sufias-sharp-bowling-left-the-opposition-stunned-shahjahanpur-red-won-by-41-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164595-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सूफिया की धारदार गेंदबाजी से विपक्षी पस्त... 41 रन से जीती शाहजहांपुर रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सूफिया की धारदार गेंदबाजी से विपक्षी पस्त... 41 रन से जीती शाहजहांपुर रेड
विज्ञापन
शाह क्लब मैदान पर शॉट खेलतीं काव्या। संवाद
शाहजहांपुर। शहीद कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सूफिया की धारदार गेंदबाजी के दम पर शाहजहांपुर रेड ने ब्लू को 41 रन से हरा दिया। गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर सूफिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाह क्लब के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में शाहजहांपुर रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। ओपनिंग करने आईं कप्तान शबनम प्रसाद ने 21 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। उन्होंने चार चौके लगाए। अंशिका एक रन बनाकर आउट हो गईं।
आयुषी को 11 रनों पर रिटायर होना पड़ा। आयुषी गुप्ता भी चार रन बनाकर आउट हो गईं। शबनम को स्तुति गुप्ता ने अक्षरा वर्मा के हाथों कैच कराकर आउट किया। बल्लेबाज काव्या 19 रन बनाए। ग्रीन की ओर से वैष्णवी श्रीवास्तव व स्तुति मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में शाहजहांपुर ग्रीन की टीम 98 रन बनाकर आउट हो गई। सबसे ज्यादा स्तुति मिश्रा ने 25 रन बनाए। अलीशा ने साथ देते हुए 20 रनों की पारी खेली। रेड की ओर से गेंदबाज सूफिया ने तीन विकेट हासिल किए। काव्या व आयुषी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मैच के अंपायर सनी और मयंक रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर अभिषेक शर्मा, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर, शिखर दीक्षित, पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि फाइनल मुकाबला सात फरवरी को खेला जाएगा।
--
राइजिंग स्टार ने लखीमपुर को 55 रनों से हराया
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में विक्रम बतरा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार क्लब ने लखीमपुर को 55 रनों से हरा लिया।
कैंटोनमेंट मैदान पर टॉस राइजिंग स्टार ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। सार्थक शर्मा ने 45, रमन राठौर ने 27 रन बनाए। लखीमपुर के गेंदबाज तनु राज सिंह ने तीन और रुद्र प्रताप ने दो विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर की टीम 20 ओवर में 120 रन बना पाई। सौरभ मिश्रा ने 32, शशि पाठक ने 15 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के गेंदबाज फाजिल ने दो विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच सार्थक शर्मा को घोषित किया गया। अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा रहे। स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडल आर्मी व कुमाऊं रेजिमेंट के बीच में खेला जाएगा। संवाद