फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suddenly smoke came out in a van full of school children

स्कूली बच्चों से भरी वैन में अचानक धुंआ निकला

Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suddenly smoke came out in a van full of school children
जलालाबाद। सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन में अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक के रोकने पर मौके पर भीड़ लग गई और लोगो ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

नगर के एक कान्वेंट स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली मारुति वैन सुबह सात बजे मंडी समिति परिसर में बच्चों को लेने गई थी। वैन में कई बच्चे पहले से बैठे थे। मंडी से बच्चों को लेने के बाद जैसे ही वैन आगे बढ़ी, उसके इंजन से तेजी से धुआं निकलने लगा, जिसे देख बच्चे सहम गए। गाड़ी रुकते ही बच्चों को नीचे उतारकर अन्य साधनों से उन्हें स्कूल भेजा गया। बता दें कि नगर के कई स्कूलों में लगी वैन निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं हैं और उनमें क्षमता से अधिक बच्चे भी बैठाए जा रहे हैं। कई वैन अवैध तरीके से एलपीजी गैस भरकर चलाई जा रही है लेकिन कार्रवाई न होने से यह धड़ल्ले से चल रही हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि स्कूल संचालकों को मानक के अनुरूप फिट गाड़ी को ही लगाने के नियम का पालन करना चाहिए। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed