फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sucide

कांट में घरेलू विवाद में फंदे से झूल गए दंपती

Wed, 31 Mar 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
sucide
कांट में रोते बिलखते मृतका रेनू के परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंगलवार को कांट में पति-पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पहले पत्नी ने आत्महत्या की। पत्नी को फंदे में लटका देखकर घबराए पति ने भी फंदे से लटककर जान देदी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा के पूर्व प्रधान सियाराम के बेटे विपिन (32) की पहली पत्नी संगीता ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी से उसे दस साल का एक बेटा और पांच साल की बेटी है। विपिन मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में अलग मकान में रहता था। उसकी मदनापुर रोड पर मोबाइल की दुकान है। करीब 10 माह पहले विपिन ने मोहल्ले की रहने वाली श्रीराम की बेटी रेनू (25) से शादी कर ली। रेनू की मां प्रेमा ने बताया कि सोमवार को दामाद विपिन कोड़ा गांव के रहने वाले परिजन के साथ होली खेलने के लिए गया था। वहां से वापस आने के बाद ससुराल आया और फिर अपने घर चला गया। सोमवार की शाम रेनू कुछ देर के लिए मायके आई थी। बाद में वापस घर चली गई। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे प्रेमा ने अपने छह साल के पोते बासू को बेटी रेनू को बुलाने के लिए उसके घर भेजा था। बासू ने लौटकर बताया कि दोनों सो रहे हैं। कुछ देर बाद प्रेमा रेनू के घर गई तो अंदर का नजारा देखकर चीख पड़ी। रेनू का शव बेड पर पड़ा था और विपिन कमरे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। दोनों की मौत से दोनों परिवारों मे कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेनू और विपिन की मौत की वजह हैंगिंग आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा है कि पहले रेनू ने फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी। इसके बाद जब विपिन ने रेनू को लटके देखा तो उसे उतारकर बेड पर लिटाया। रेनू को मृत पाकर विपिन घबरा गया और उसने भी फंदे से लटककर जान दे दी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed