फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sucide, crimc

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, घटना को छुपाए रहे परिजन

Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
sucide, crimc
जलालाबाद। इलाके के गांव गुनारा में एक किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों शाम तक घटना को छिपाए रहे। उसे दफनाने की तैयारी के दौरान ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

गुनारा गांव निवासी मोबीन चारपाई बुनने का काम करते है। मंगलवार दोपहर वह काम करने के लिए घर से निकल गए। उनका बड़ा बेटा शोबीन खेत पर चला गया। छोटी बेटी रूबीना घर के बाहर खेल रही थी। मोबीन की 17 वर्षीय बेटी सबीना घर में अकेली थी। बाहर खेल रही रूबीना घर के अंदर गई तो उसने दरवाजे की चौखट के कुंडे में दुपट्टे के सहारे सबीना को फंदा से लटका देखा। उसने खेत पर जाकर अपने भाई को बताया। इसका पता लगने पर मोबीन भी घर पहुंच गए। परंतु घरवालों ने सबीना की मौत की जानकारी किसी को नहीं लगने दी। देर शाम घरवाले सबीना को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पता लगने पर किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद सीओ ब्रह्मपाल सिंह व कोतवाल रवि कुमार गांव जा पहुंचे। पुलिस ने रात में नौ बजे शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मोबीन के अनुसार उसकी लड़की सबीना मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके कारण उनसे फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed