{"_id":"61eebb73fc59a1256d1d4ebe","slug":"sucide-by-depressed-hair-dressor-shahjahanpur-news-bly4734381165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध हेयर ड्रेसर ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध हेयर ड्रेसर ने फांसी लगाई
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी रामगोपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी के मायके से नहीं आने से वह अवसाद में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हथौड़ा के सियाराम का 27 वर्षीय पुत्र रामगोपाल हेयर ड्रेसर था। रविवार रात खाना खाने के बाद रामगोपाल कमरे में लेटने चला गया। आधी रात के बाद रामगोपाल ने पंखे में मफलर का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन अंदर गए तो रामगोपाल का शव लटका पाया। बेटे की मौत से परिजन बिलख पड़े। इसके बाद रोजा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता सियाराम ने बताया कि रामगोपाल का विवाह 21 नवंबर 2011 को सीतापुर के मोहल्ला सदर निवासी कल्लू की बेटी रेखा से हुआ था। शादी के बाद से दंपती में विवाद होने लगे। रेखा ने रामगोपाल पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन साल पहले सीतापुर कोर्ट में दोनों के बीच समझौता होने पर रेखा ससुराल आ गई थी। छह महीने रहने के बाद रेखा फिर मायके चली गई और महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पत्नी के मायके से नहीं आने से रामगोपाल अवसाद में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।