{"_id":"69090e5cc76b4cf8f30bca81","slug":"success-in-ca-exam-family-celebrates-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156751-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीए की परीक्षा में मारी बाजी, परिवार में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीए की परीक्षा में मारी बाजी, परिवार में जश्न
विज्ञापन
अशिका सिंह। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। सीए की परीक्षा का सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया। जिले की कई छात्र-छात्राओं ने सीए की परीक्षा में बाजी मारी है। परिणाम आने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
शहर के मोहल्ला खिरनीबाग निवासी पारुल बाथम व मधु बाथम की बेटी नीलू बाथम सीए बन गई है। उन्होंने फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की है।
--
अशिका ने बढ़ाया नगर का मान
तिलहर। छात्रा अशिका सिंह ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। मोहल्ला दातागंज निवासी व्यापारी अमान सिंह की पुत्री अशिका सिंह ने दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई पूरी की। अंशिका ने बताया कि उन्होंने पहली बार में ही परीक्षा पास की है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता अमान सिंह, मां मोनिका सिंह और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
--
लखनऊ में रहकर की तैयारी
शहर के चिनौर निवासी स्वर्गीय दिलीप कुमार के बेटे शिव ने सीए की परीक्षा को पास कर लिया है। परिजनों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। शिव ने बारहवीं केवी टू से करने के बाद लखनऊ में रहकर तैयारी की। वहीं से कोचिंग में शिक्षा ग्रहण की। काफी प्रयास के बाद उन्हें सफलता हासिल हुई है। उनकी कामयाबी पर परिजनों ने मिठाई बांटी है।