फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Substations filled with water due to rain...Power failure due to local fault

Shahjahanpur News: बारिश से उपकेंद्रों पर भरा पानी...लोकल फाॅल्ट से बिजली गुल

Mon, 08 Jul 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Substations filled with water due to rain...Power failure due to local fault
पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार बारिश से उपकेंद्रों मे जलभराव होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निगोही, पुवायां, खुटार, गंगसरा और परौर में बिजलीघरों के अंदर पानी भरने से आपूर्ति नहीं नहीं मिली। शहरी इलाके में हथौड़ा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से लोग परेशान रहे। अंटा फीडर पर पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज फीडर तीन घंटे तक बंद रहने से आपूर्ति गायब रही।
विज्ञापन


रविवार को हथौड़ा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर सुबह दस बजे फॉल्ट आ गया। इससे करीब नौ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। उपकेंद्र का अंटा फीडर पूरे दिन लोकल फॉल्ट से जूझता रहा। पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन रविवार को 24 घंटे के बाद सही कर लिया गया। कैंट इलाके में फॉल्ट मिला है। इसे सही कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। लाइन पर फॉल्ट आने से गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन जोड़कर बिजली दी जा रही थी। बहादुरगंज उपकेंद्र का टेलीफोन एक्सचेंज के फीडर पर रंगीन चौपाल मोहल्ले में आलम की ठेकी के पास लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
उपकेंद्र में जलभराव से दस हजार घरों की बिजली ठप
निगोही। लगातार बारिश होने की वजह से विद्युत उपकेंद्र के अंदर पानी भरने से दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हाे गई। पानी की वजह से पैनल भीग गए। 16 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
शनिवार रात दस बजे के बाद तेज बारिश से बस्ती का पानी उपकेंद्र में भर गया। इससे उपकेंद्र पर तालाब जैसी स्थिति बन गई। मशीनों में पानी भर जाने के कारण तड़के तीन बजे निगोही नगर पंचायत समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद कर दी गई है। बिजली जाने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने तीन जेट पंप पानी निकासी को लगाए हैं। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
अधिशासी अभियंता केएन पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र से पानी नहीं पास होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
-------
पुवायां और खुटार बिजली उपकेंद्र पर पानी भरने से आपूर्ति बाधित


पुवायां/खुटार। दो दिनों से लगातार और शनिवार रात हुई जमकर बारिश से पुवायां, गंगसरा, खुटार और रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली सप्लाई बंद कर दी गई। रविवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी।
पुवायां नगर में शनिवार रात 12 बजे सप्लाई बंद होने के 14 घंटे बाद रविवार दोपहर दो बजे बिजली शुरू हो सकी। गांव गंगसरा के बिजली उपकेंद्र में कई फिट तक पानी भर गया। इस कारण शनिवार रात 12 बजे बिजली सप्लाई बंद कर देनी पड़ी। यहां रविवार दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। एसडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि बिजली उपकेंद्र पर पानी भरने के साथ ही हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण सप्लाई बंद हुई थी।
खुटार बिजली उपकेंद्र पर पानी भरने के कारण शनिवार रात में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। जिसके बाद रविवार सुबह कुछ देर के शुरू किया गया। फिर बारिश होने के कारण बिजली बंद कर दी गई। इसके बाद पंपिंग सेट से पानी निकाला गया। शाम तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।
गांव रामपुर कलां बिजली उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण शनिवार रात 12 बिजली सप्लाई बंद हो गई। रविवार सुबह से कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाश करके ठीक करने के बाद दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी। संवाद

----------
दो दिन के बाद बिजली मिली
परौर। उपकेंद्र पर जलभराव होने से लोग दो दिन से बिजली के लिए तरसते रहे। अधिकारियों को कॉल करने पर रिसीव नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। रविवार को दोपहर 12 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर भरा पानी। संवाद

पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed