फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Subhash Chandra Mishra became Bar Union President, Bipin General Secretary

सुभाष चंद्र मिश्रा बने बार संघ अध्यक्ष, बिपिन महासचिव

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Mishra became Bar Union President, Bipin General Secretary
लालाबाद के बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर विजयी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। बार संघ के विभिन्न चार पदों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र मिश्रा (गुड्डू) व महासचिव पद पर बिपिन मैथिल विजयी घोषित किए गए। सभी विजेताओं का साथी अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि 129 में से 125 मतों का ही प्रयोग किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर विजयी हुए सुभाष चंद्र मिश्रा को 70 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर सूरजपाल वर्मा रहे, जिन्हें 43 वोट हासिल हुए। जबकि इसी पद के तीसरे प्रत्याशी ओमप्रकाश सक्सेना को 11 वोट ही मिल सके। सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला महासचिव पद के लिए हुआ। इस पद के लिए जीत हासिल करने वाले बिपिन मैथिल को 63 जबकि उनके प्रतिद्वंदी नरेंद्र यादव को 62 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आमने-सामने के हुए मुकाबले में नारायण देव पाठक 72 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप श्रीवास्तव को 53 मत ही हासिल हुए। चार प्रत्याशियों वाले कोषाध्यक्ष पद पर 54 वोट पाकर मुकेश कुमार यादव ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे नवीन गुप्ता को 40, तीसरे नंबर पर रहे सुनील राजपूत को 22 तथा चौथे नंबर पर रहे सत्येंद्र को मात्र 9 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य रहे, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण कराना भी प्राथमिकता होगी। बार संघ के सभी पदाधिकारी एकजुटता से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र मिश्रा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
दाखिल-खारिज की प्रक्रिया आसान बनाने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि दूरदराज की जनता को तहसील के चक्कर न लगाने पड़े। इसके अलावा तहसील स्थित सिविल कोर्ट में जलालाबाद थाना भी जुड़ सकें, इसके भरपूर प्रयास किए जाएंगे।
- बिपिन मैथिल, नवनिर्वाचित महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed