फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sub Junior Girls Kabaddi will be held from 21st to 23rd September

Shahjahanpur News: सब जूनियर बालिका कबड्डी 21 से 23 सितंबर तक होगी

Sun, 17 Sep 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sub Junior Girls Kabaddi will be held from 21st to 23rd September
शाहजहांपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश भर से कुल 19 टीमें हिस्सा लेंगीं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला खेल कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 19 टीमों में 18 मंडल और एक छात्रावास की टीम शामिल रहेगी। मंडल में बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, सहारनपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, देवीपाटन, झांसी, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ के अलावा एक टीम खेल छात्रावास की शामिल रहेगी। इनके अलावा प्रशिक्षक भी होंगे।
विज्ञापन

इस तरह से कुल मिलाकर 247 खिलाड़ी तथा 20 ऑफिशियल आएंगे। बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे डीएम उमेश प्रताप सिंह करेंगे। 23 सितंबर को समापन समारोह व पुरस्कार वितरण वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाम तीन बजे करेंगे। बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता मैट पर कराई जाएगी। बारिश के दौरान प्रतियोगिता बहुउद्देशीय हॉल के अंदर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का ऑब्जर्वर खेल निदेशालय लखनऊ से नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश की टीम का भी चयन किया जाएगा, जोकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यह भी बताया कि खिलाड़ियों के भोजन व आवास की व्यवस्था एनटीआई लोदीपुर, गन्ना प्रशिक्षण केंद्र में रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन का सहयोग मांगा गया है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीएमओ को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed