फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sub-Inspector Injured in Scuffle with Youths During Police Investigation

Shahjahanpur News: जांच करने गई पुलिस टीम से युवकों की हाथापाई में दरोगा घायल

Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Injured in Scuffle with Youths During Police Investigation
तिलहर। आईजीआरएस पोर्टल पर पर प्राप्त शिकायत की जांच के लिए मंगलवार की शाम करीब सात बजे बंधीचक गांव गई पुलिस टीम से विवाद होने पर दो युवकों ने हाथापाई की। इसमें एक दरोगा को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाने से दो वाहन लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को आता देख एक युवक भाग गया। उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आईजीआरएस जांच के दौरान पुलिस टीम और दो युवकों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

हाथापाई और धक्का-मुक्की में दरोगा गौरव शर्मा घायल हुए हैं और उनका मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed