{"_id":"6a986284da5ae752bb000676","slug":"sub-inspector-accused-of-pressuring-for-a-compromise-in-a-rape-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-183468-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुष्कर्म मामले में दरोगा पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुष्कर्म मामले में दरोगा पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
तिलहर। किशोरवय बेटी से दुष्कर्म के मामले में जैतीपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को सीओ विदुष सक्सेना को प्रार्थनापत्र देकर एक दरोगा पर आरोपी पक्ष से समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
महिला ने सीओ को बताया कि थाने में तहरीर देने पर उसे पूरे दिन वहां बिठाए रखा गया। बाद में दरोगा ने मनमानी तहरीर लिखकर उसके अंगूठा का निशान लगा लिया। अब वह समझौता करने का दबाव बना रहा है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि जैतीपुर थाने में तैनात एक दरोगा पर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद