फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stunning vehicles taking advantage of the lack of roadways buses

रोडवेज बसों की किल्लत से डग्गामार वाहन चालकों की चांदी

Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stunning vehicles taking advantage of the lack of roadways buses
शाहजहांपुर की पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठते पुलिसकर्म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोडवेज की बसें विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को लेकर गई हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रहा है। बसों की कमी होने के कारण डग्गामार वाहन खूब मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन यात्रियों को दिक्कत हो रही हैं। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, फिर डग्गामार वाहनों पर सवार होकर गंतव्य के लिए जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के पास निगम की 110 और अनुबंधित 76 बसें हैं। इनमें अधिकांश बसों को अन्य जिलों में चुनाव कराने के लिए भेज दिया है। सड़कों पर केवल 18 से 20 बसों का ही प्रतिदिन संचालन हो पा रहा है। ऐसे में डग्गामार वाहन के संचालकों ने रोडवेज के पास से सवारियों को बैठना शुरू कर दिया है और उनसे मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। यात्रियों को पुवायां, बंडा, निगोही, जलालाबाद, तिलहर, कलान आदि लोकल रूट पर भी जाने के लिए अधिक किराया देना पड़ रहा है। बरेली, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मथुरा के रूटों पर अनुबंधित और प्राइवेट बसों ही चल रही हैं और यात्री उनके सहारे हैं।
विज्ञापन

अधिक किराया देकर भी नहीं मिल रहा आरामदायक सफर
जो बसें चल रही हैं, उन में भी यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण खचाखच भरकर चल रही हैं। यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिल रही है। वहीं, सिंधौली, पुवायां, निगोही, कांट, तिलहर रूट पर चलने वाले ऑटो में तीन लोगों की सीट पर छह लोग बैठाकर चल रहे हैं। मजबूरन यात्रियों को किराया भी अधिक देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बजे के बाद दिखाई नहीं देते डग्गामार वाहन
रात आठ बजे के बाद सड़कों से डग्गामार वाहन भी गायब हो जाते हैं। इसके कारण शाम के समय लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। यात्रियों को ठंड में खड़ा होकर घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों को लिफ्ट लेकर टेंपो या ट्रक में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

बढ़ाए गए हैं फेरे
दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी न हो इसके लिए संचालित बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे अधिक से अधिक लोग अपने गंतव्य तक जा सकें। - संजीव निगम, प्रभारी, रोडवेज अड्डा स्टैंड

शाहजहांपुर में रोडवेज बस न मिलने के कारण टैंपो में बैठे लोग

शाहजहांपुर में रोडवेज बस न मिलने के कारण टैंपो में बैठे लोग- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed