फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Study will be easier for students of rural areas

Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई होगी आसान

Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Study will be easier for students of rural areas
रामापुर उत्तरी में नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल का भवन। कार्यदायी संस्था
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए गांव से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिले के तीन ब्लॉकों में पांच राजकीय हाईस्कूल के भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें तीन का काम पूरा भी हो चुका है, बाकी दो भी जल्द बनने वाले हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत ब्लॉक भावलखेड़ा के गांव सुजातपुर और गुलरा उर्फ नौगवां, मदनापुर के बौरी तथा महोलिया व कटरा के रमापुर उत्तरी में राजकीय हाईस्कूल के भवनों के निर्माण के लिए करीब एक साल पहले धनराशि स्वीकृति हुई थी। इनमें प्रत्येक विद्यालय भवन के लिए 69.51 लाख रुपये आवंटित हुए। इससे निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। अब तक तीन राजकीय हाईस्कूलों के भवन महोलिया, बौरी तथा रमापुर उत्तरी में बनकर तैयार हो गए हैं, जबकि सुजातपुर व गुलरा उर्फ नौगवां में फर्श का चल रहा है। पूर्ण रूप से निर्मित तीन राजकीय हाईस्कूलों के भवनों को 20 जनवरी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपे जाने की योजना है। निर्माणाधीन दो राजकीय हाईस्कूल के भवन निर्माण का कार्य अगले माह पूरा कराने का प्रयास चल रहा है। इसके बाद इन्हें भी सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


------

लाइब्रेरी और कंप्यूटर कक्ष भी बनाए गए

-नए विद्यालयों में लाइब्रेरी भी बनाई गई है जहां बैठकर विद्यार्थी रुचि के अनुसार किताबें पढ़ सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर, साइंस लैब, आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए भी कक्ष बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य का कक्ष अटैच बाथरूम के साथ है। विद्यालय परिसर में सामान्य छात्र-छात्राओं के साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए भी शौचालय बनाए गए हैं। विद्यालय में खेलने के लिए स्थान सुनिश्चित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

दूसरी किस्त मिलने में देरी के कारण हुआ विलंब
- ब्लॉक स्तर पर राजकीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य एक महीना पहले ही पूरा हो जाना था लेकिन दूसरी किस्त मिलने में देरी की वजह से निर्माण में थोड़ा विलंब हो गया। हालांकि, कार्यदायी संस्था सिडको के इंजीनियरों का कहना है कि एक माह में निर्माणाधीन विद्यालयों भवनों का कार्य भी पूरा करा लिया जाएगा।

------

जिले के तीन ब्लॉकों मदनापुर, भावलखेड़ा और कटरा में पांच राजकीय विद्यालयों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इनमें तीन का निर्माण पूरा भी हो गया। जबकि दो का काम अंतिम पड़ाव पर है। निर्माणाधीन विद्यालयों के भवनों का कार्य एक माह में पूरा कराके माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा।
-अग्रसेन, अभियंता, यूपी सिडको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed