{"_id":"6aa061911a9f87e0af0a33c8","slug":"students-were-informed-about-their-legal-rights-and-also-given-information-regarding-the-pocso-act-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184022-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रों को बताए विधिक अधिकार, पॉक्सो एक्ट की भी दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रों को बताए विधिक अधिकार, पॉक्सो एक्ट की भी दी जानकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी में विधिक जागरूकता शिविर में बोलते अनिल वर्मा। संवाद
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी भी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क अधिवक्ता, मध्यस्थता केंद्र, वाद पूर्व निस्तारण, पीड़ित प्रतिकर योजना और स्थायी लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी। बताया कि इसके माध्यम से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से सरल, त्वरित एवं निःशुल्क निस्तारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यापक एमके सिंह, प्रेम शंकर सक्सेना, सैनिक पांडे, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।