फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students were given tips on how to protect themselves from cyber fraudsters.

Shahjahanpur News: छात्राओं को साइबर ठगों से बचने के लिए दिए टिप्स

Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students were given tips on how to protect themselves from cyber fraudsters.
महिला थाना में अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत रविवार को मदरसा नूरुल हुदा, बिजलीपुरा से संबद्ध मिनी आईटीआई की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के काम करने के तरीके को नजदीक से देखा। इस दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11:30 बजे महिला थाने पहुंचीं छात्राओं ने सबसे पहले हेल्पडेस्क को देखा। कार्यवाहक थाना प्रभारी यतेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि पीड़िता के आने पर सबसे पहले यहीं पर सुनवाई होती है। संबंधित उपनिरीक्षक दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच राजीनामा कराने का प्रयास करते है। सहमति नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया को बताया। इसके बाद बाल मित्र कक्ष, हवालात और थाना प्रभारी कक्ष को भी दिखाया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस तुरंत ही मदद करने के लिए पहुंचती है। उन्होंने साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। कहा कि किसी को ओटीपी नहीं बताएं। इससे साइबर अपराध की वारदात हो सकती है। इसलिए मोबाइल का उपयोग काफी सावधानी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा फोटो अपने मोबाइल में नहीं रखें, जिसे अपने परिवार को नहीं दिखा सकें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया। कहा कि मुसीबत के समय 112 नंबर पर कॉल करें। कुछ मिनटों में ही पुलिस मदद के लिए पहुंच जाती है। साइबर अपराध होने पर 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महिला संबंधी अपराध पर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर सकतीं हैं।

उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अंजान नंबर से आई वीडियोकॉल को रिसीव नहीं करें। सोशल मीडिया पर कोई ऐसा फोटो पोस्ट नहीं करें, जिसका कोई दुरुपयोग कर सके। इस दौरान मोइन खान, साजिद खान, साबिया सुल्ताना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed