शाहजहांपुर/ पुवायां। पुवायां के गांव भूड़ा मैनारी स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल व नियामतपुर स्थित श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ओएमआर शीट पर उत्तर दर्ज किए।
दिल्ली स्कूल के अध्यक्ष राकेश यादव, निदेशक आदित्य यादव और प्रिंसिपल आकाश यादव, वाइस प्रिंसिपल अर्चना रहमान ने प्रश्नपत्रों को खोलकर परीक्षा की शुरुआत कराई। 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान आदित्य यादव ने कहा कि हर परीक्षा कुछ न कुछ सीख देकर जाती है और बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत करती है। अमर उजाला की ओर से ओलंपियाड अच्छा कदम है, इससे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और मेधावी बच्चों को मिलने वाले पुरस्कार से पढ़ाई में मदद मिलेगी। संवाद