{"_id":"68d445fda6742ab07203568b","slug":"students-returning-home-after-a-dispute-at-a-competition-were-assaulted-three-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-153563-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतियोगिता में विवाद के बाद घर लौटते छात्रों से मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतियोगिता में विवाद के बाद घर लौटते छात्रों से मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
भावलखेड़ा। संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने आई धर्मानंद सरस्वती इंटर काॅलेज की टीम के छात्रों का एक अन्य काॅलेज की टीम से विवाद हो गया। बाद में खेल कर घर जाते समय धर्मानंद काॅलेज के छात्रों को दूसरे काॅलेज की टीम के छात्रों और कुछ बाहरी लोगों ने घेरकर पीटा। मारपीट में तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों ने एक हमलावर पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर रामचंद्र मिशन पुलिस ने तीनों छात्रों का मेडिकल कराया है।
कांशीराम काॅलोनी निवासी विनय राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह धर्मानंद सरस्वती इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र हैं। वह बुधवार को जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने टीम के साथ गया था। वहां एक अन्य स्कूल की टीम के छात्रों से कुछ विवाद हो गया। उस वक्त विवाद शांत हो गया, लेकिन ई-रिक्शा से घर लौटते समय दमा नाला की पुलिया के पास दूसरी टीम के छात्रों और कुछ बाहरी लोगों ने उन्हें घेर कर बेल्टों से जमकर पीटा।
मारपीट में उनका सिर फट गया और उनके साथी मौजमपुर निवासी नितेश और जमौर गांव के आदित्य वाजपेयी भी घायल हो गए। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए धमकाया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद