फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   students

छात्राएं करेंगी पीड़ित महिलाओं को जागरूक

Sat, 17 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव ने पत्र भेजकर डीआईओएस को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि महिला उत्पीड़न पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को जागरूक करने के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं का योगदान लिया जाए। इस कार्य के लिए सक्षम शिक्षिका के नेतृत्व में कम से कम दस ऐसी छात्राओं की टीम तैयार की जाएगी, जो तेज-तर्रार होने के साथ विधिक जानकारी रखने में भी रुचि रखती हों। साथ कानूनी प्रक्रिया के लिए क्षेत्र में जनजागरण कर सकती हों।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस राकेश कुमार ने जिले के तीनों राजकीय कन्या इंटर कालेजों तहसील सदर, पुवायां और तिलहर की प्रधानाचार्य क्रमश: वंदना यादव, निधि प्रज्ञा और विमला कुमारी को आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए आवश्यक जानकारी दी और कार्य को गंभीरता से लेते हुए चयनित छात्राओं के नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केएस शुक्ला ने भी उपयोगी परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed