{"_id":"6980dff6e36070641101de3b","slug":"students-held-an-awareness-rally-at-the-bird-festival-and-saw-various-types-of-birds-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164601-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बर्ड फेस्टिवल पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, देखे तरह-तरह के पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बर्ड फेस्टिवल पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, देखे तरह-तरह के पक्षी
विज्ञापन
विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर रैली निकालते छात्र-छात्राएं। स्रोत : वन विभाग
शाहजहांपुर। वन विभाग ने विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर सोमवार को फखरगंज गांव में बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया। इसके तहत छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालने के साथ तरह-तरह के पक्षी देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
रैली में विद्यार्थी हाथों में आर्द्र भूमि और पक्षियों के संरक्षण का संदेश देने वाले नारों की पट्टिकाएं लेकर चले। बाद में उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में सारस, बगुला, नीलकंठ, डोंगो, बबलर, किंगफिशर, पौंड, हेरोन आदि विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा।
एसडीओ ने आर्द्र भूमि के संरक्षण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई रामसर संधि के बारे में चर्चा की। डीएफओ सचिन कुमार ने पारंपरिक ज्ञान से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने जैव विविधता पर व्याख्यान देकर तालाबों और पक्षियों को संरक्षित करने की अपील की।
विज्ञापन
शोधार्थी निधि शर्मा ने पक्षियों की विशेषताओं सहित उनकी उपयोगिता व आवश्यकता बताई। बाद में क्विज, लूडो, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विजेता रहे राज कमल, नंदिनी, कौशल, मोहन, अमन, शिवा और आकांक्षा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को आर्द्र भूमि और पक्षियों के संरक्षण की शपथ ग्रहण कराई। संवाद