फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students gathered for admission in colleges under second merit list

Shahjahanpur News: दूसरी मेरिट के तहत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जुटे छात्र-छात्राएं

Tue, 30 Jul 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students gathered for admission in colleges under second merit list
जीएफ कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने को कतार में लगे विद्यार्थी। संवाद
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में दूसरी मेरिट के तहत प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए शहर के महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मेरिट सूची शनिवार को जारी कर दी गई। इसमें 150 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। जबकि इससे पहले जारी पहली मेरिट सूची में 1650 विद्यार्थी थे। इन सभी के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचकर यहां कक्षा वार बनाए गए काउंटरों पर प्रवेश फार्म लेने के बाद उसे भरकर जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर सुहेल अख्तर ने बताया कि दोनो मेरिट सूची से अब तक 850 छात्र-छात्राओं ने अपना फार्म भरकर जमा कर दिया है। करीब 700 विद्यार्थी फीस भी जमा कर चुके हैं। पांच अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए जिन विद्यार्थियों ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद अपना आवेदन पत्र कॉलेज में जमा किया था, वह कॉलेज आकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराने के बाद कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

इसी तरह से एसएस कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज में भी स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश जारी हैं। इन कॉलेजों में भी छात्र-छात्राएं फार्म व फीस जमा कर प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed