फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students' faces lit up after seeing the easy maths paper.

Shahjahanpur News: गणित का आसान पेपर देखकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे

Sat, 28 Feb 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the easy maths paper.
तिलहर में एलबीजेपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर ​बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में गणित के पेपर को लेकर परेशान छात्र-छात्राओं के चेहरे आसान प्रश्नपत्र देकर खिल उठे। एनसीईआरटी पर आधारित प्रश्न आने पर विद्यार्थियों ने आसानी से पेपर हल कर लिया। दूसरी पाली में इंटर में भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र भी ज्यादा कठिन नहीं आया। इस बीच सचल दलों ने केंद्रों पर छापा मारा, लेकिन कोई भी छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल का गणित का पेपर था। प्रश्नपत्र को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी ज्यादा खौफ था। विषय को लेकर परेशान विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को देखा तो उनकी चिंता दूर हो गई। केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में एनसीईआरटी पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन

गणित के पेपर में पंजीकृत 28391 में 26389 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि 2002 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के व्यावसायिक विषय चतुर्थ प्रश्नपत्र में पंजीकृत 313 में 310 विद्यार्थी ही शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडियट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र भी सरल आया। इसमें भी विद्यार्थियों को ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय मौर्य ने बताया कि दूसरी पाली में 1083 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं। 20518 पंजीकृत में 19435 ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
डीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जीआईसी में स्थापित जनपदीय मॉनीटरिंग व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसी कैमरों के माध्यम से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का लाइव अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी रखी जाए। डीआईओएस हरिवंश कुमार व कंट्रोल रूम प्रभारी संजय मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed