फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   students enthrals audience with mesmerizing performance

भुलाई नहीं जा सकती शहीदों की कुर्बानी

Sat, 27 Jan 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
students enthrals audience with mesmerizing performance
suresh khanna
69वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आकर्षक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, नगर विकास शहरी समग्र विकास व नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ध्वजारोहण करके किया।
विज्ञापन

राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने एसपी केबी सिंह के साथ वाहन से परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में नागरिक पुलिस कार्यालय, यातायात पुलिस, पीएसी बटालियन, महिला पुलिस, एनसीसी, बाइक स्क्वॉयड, बज्र वाहन, दंगा निरोधक वाहन, अग्नि शमन, 100 नंबर वाहन आदि की ओर से आर्मी के बैंडबाजे पर राष्ट्रगान की धुन के साथ भव्य आकर्षक परेड निकाली गई। जिसकी मंत्री ने सलामी ली। इस अवसर पर श्री खन्ना ने कहा कि आज के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान में गरीब, अमीर सभी को बराबर का अधिकार मिला हुआ है। देश की आजादी में सभी वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। उनके त्याग और बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता अभियान में जन सहयोग की अपील की। कहा, गंदगी न करें और न करने दें, कूड़े को इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में डालें। इससे हमारा जिला आदर्श जनपद बन सकेगा। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण/शहर) योजना, सौभाग्य विद्युत योजना, शौचालय, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चश्मा, जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वेटर, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन आदि की स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित कंपनी की ओर से पांच ई-रिक्शा दिए। उन्होंने ई-रिक्शा को हरी झंडी व बैलून छोड़कर रवाना किया। इस रिक्शा में एक सूखा व दूसरा गीला कूड़ा के लिए चैंबर बने हैं। जो घरों से कूड़ा एकत्र करके ले जाएंगे। इससे बेहतर सफाई भी हो सकेगी। पांच ई-रिक्शा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कर दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम वित्त सर्वेश कुमार, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, विधायकगण अन्य गणमान्य नागरिक जन-प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर तिरंगा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रैली निकाली। इस बीच, राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ के कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल में शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित बाइक रैली निकाली। रैली में अब्दुल मुनीर, राम निवास, नदीम शादाब, पूजा, नीतू पाल, शांति स्वरूप, गुलजार अहमद, फरमान खां आदि शामिल रहे।

बहुजन सामाजिक परिसंघ की बाइक रैली को कमल किशोर कठेरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि कठेरिया के नेतृत्व में गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक पीके कपिल और वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अनंत कुमार ने शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। विभिन्न मार्गों का बाइकों से भ्रमण करते हुए पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार परिसर पहुंचे। बाद में सभा हुई, जिसमें सुरेश चंद्र कठेरिया, शमीम आजाद, लाखन बाबू, महबूब हुसैन इदरीसी, आकाश प्रजापति, शिशुपाल वर्मा, गंगाराम आदि ने विचार व्यक्त किए।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष जहांआरा बेगम ने निवर्तमान चेयरमैन/सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ पालिका परिसर जाकर वहां स्थापित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आजादी दिलाने में उनके योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह समेत अन्य कई कर्मचारयी और सभासद मौजूद रहे।

बाद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल मिश्र ने शहर प्रभारी जगदीश कुशवाहा और अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पालिका परिसर जाकर शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा के साथ माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। असंगठित मजदूर यूनियन के तारीन जलालनगर स्थित कार्यालयन पर यूनियन के संरक्षक/राष्ट्रीय मजदूर कांगे्रस के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। 

0
इन लोगों को किया गया सम्मानित
पुलिस सेवा मेां सराहनीय कार्य करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक गुलफाम सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सलूजा, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, एसपी पीआरओ मो. इश्तियाक, खुटार थानाध्यक्ष बिरजाराम, स्वॉट टीम प्रभारी क्रांतिवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर आसिफ अली, यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला, सर्विलांस सेल कांस्टेबल संजीव कुमार, एसपी कार्यालय के पेशी कार्यालय में कांस्टेबल पवन कुमार यादव को मंत्री ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed